डिफ विकिमीडिया स्वयंसेवक समुदाय द्वारा पूरे आंदोलन से सीखने, कहानियों और विचारों को जोड़ने और साझा करने के लिए एक ब्लॉग है। इसकी मेजबानी विकिमीडिया फाउंडेशन द्वारा की जाती है और इसका प्रबंधन मूवमेंट कम्युनिकेशंस टीम द्वारा किया जाता है।
डिफ नाम कहाँ से आया?
“डिफ” नाम मीडियाविकि इंटरफ़ेस के संदर्भ में है जो विकिपीडिया पृष्ठ के एक संस्करण और दूसरे संस्करण के बीच अंतर प्रदर्शित करता है। यह उस “अंतर” को भी दर्शाता है जो हमारे समुदाय और आंदोलन प्रत्येक दिन दुनिया में पैदा करते हैं।
डिफ विकिपीडिया ब्लॉग और विकिमीडिया स्पेस के अनुभवों पर आधारित है, और इसमें उनके समाचारों के संग्रह सम्मिलित हैं।
क्या मैं डिफ पर कुछ प्रकाशित कर सकता हूँ?
हाँ! विकिमीडिया आंदोलन में सभी योगदानकर्ताओं का लेख प्रस्तुत करने के लिए स्वागत है। डिफ के पास सभी – विशेष रूप से कम प्रतिनिधित्व वाले समुदायों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए एक सरल और सुलभ संपादकीय प्रक्रिया है। इसके अतिरिक्त, डिफ पर सामग्री को कई भाषाओं में लिखा और अनुवादित किया जा सकता है। आप संपादकीय प्रक्रिया और प्रकाशन के लिए चेकलिस्ट के बारे में अधिक जान सकते हैं।
डिफ का दायरा अपेक्षाकृत व्यापक है, जो विकिमीडिया आंदोलन के लिए विकिमीडिया आंदोलन के बारे में सामग्री की मेजबानी पर केंद्रित है। कुछ उदाहरण:
- समितियों, सहयोगियों और अन्य सामुदायिक समूहों के समाचार
- दिलचस्प विकिमीडिया कहानियाँ और चर्चाएँ
- अन्य चैनलों पर प्रकाशित प्रासंगिक विकिमीडिया सामग्री के लिंक
- विकिमीडिया भागीदारों, निःशुल्क ज्ञान के पारिस्थितिकी तंत्र और अन्य वर्तमान घटनाओं के बारे में वे समाचार जो विकिमीडिया आंदोलन से जुड़े हैं और विकिमीडिया योगदानकर्ताओं पर लक्षित हैं
- विकिमीडिया फाउंडेशन या सामुदायिक दर्शकों के लिए सामुदायिक समूहों द्वारा निर्मित घोषणाएँ, फीडबैक के लिए अनुरोध, रिपोर्ट, समाचार पत्र और अन्य आंदोलन-प्रासंगिक सामग्री
विकिमीडिया आंदोलन पर अस्पष्ट प्रभाव डालने वाली पोस्ट इसके दायरे से बाहर हैं। डिफ के संपादकीय दिशानिर्देश स्वीकार्य सामग्री के बारे में और अधिक विवरण प्रदान करते हैं।
मैं कैसे प्रारम्भ करूँ?
सबसे पहले स्वयं को अपने विकिमीडिया खाते द्वारा प्रमाणित करने की आवश्यकता होगी (“मीडियाविकि के साथ लॉगिन करें” बटन का उपयोग करें)। फिर आप एक ड्राफ्ट शुरू कर सकते हैं और, जब आप तैयार हों, तो इसे समीक्षा के लिए सबमिट करें। मूवमेंट कम्युनिकेशंस टीम आपके साथ तय सीमा में ( शेड्यूल) प्रकाशन की समीक्षा और चर्चा करेगी। अधिक विस्तृत जानकारी के लिए संपादकीय दिशानिर्देश और चेकलिस्ट प्रकाशित करना पर एक दृष्टी डालें।
मेरा एक प्रश्न है
डिफ को विकिमीडिया फाउंडेशन में मूवमेंट कम्युनिकेशंस टीम द्वारा समर्थित किया गया है। आप मेटा पर डिफ प्रोजेक्ट वार्ता पृष्ठ पर एक नोट छोड़ सकते हैं अथवा हमें [email protected] पर ईमेल कर अपने प्रश्न पूछ सकते हैं। बग रिपोर्ट और फीचर अनुरोध फ़ैब्रिकेटर पर हो सकते हैं। नये कार्य बनाते समय कृपया #डिफ-ब्लॉग टैग जोड़ें।