{"_id":"60fc15098ebc3e587500a4f9","slug":"congress-appoints-bhupen-bora-as-president-of-the-assam-pradesh-congress-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस: असम में भूपेन बोरा बने प्रदेश अध्यक्ष, नामिरकपम लोकेन सिंह को दी मणिपुर की जिम्मेदारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस: असम में भूपेन बोरा बने प्रदेश अध्यक्ष, नामिरकपम लोकेन सिंह को दी मणिपुर की जिम्मेदारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी/इम्फाल/नई दिल्ली
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Sat, 24 Jul 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
सार
असम में कांग्रेस ने भूपेन बोरा को प्रदेश कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
असम कांग्रेस से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, राज्य में कांग्रेस ने भूपेन बोरा को असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा राणा गोस्वामी, कमलाख्या डे पुरकायष्ठ और जाकिर हुसैन सिकदार को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं नामिरकपम लोकेन सिंह को पार्टी की मणिपुर इकाई का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार असम में भूपेन बोरा ने रिपुन बोरा का स्थान लिया है। कुछ माह पहले हुए असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद यह फेरबदल किया गया है। भूपेन बोरा और गोस्वामी इससे पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव की भूमिका निभा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी तरफ मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में पार्टी के नेता गोविंददास कोंथौजम के इस्तीफे के बाद लोकेश सिंह को यह जिम्मेदारी दी गई है। एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा कि एमपीसीसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लोकेन सिंह की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। वेणुगोपाल ने कहा कि लोकेन सिंह भी विधायक हैं और जब तक राज्य इकाई का पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त नहीं हो जाता, वह अपने नए पद पर बने रहेंगे।Congress appoints Bhupen Bora as president of the Assam Pradesh Congress Committee. Rana Goswami, Kamalakhya Dey Purkayashtha and Jakir Hussain Sikdar appointed as working presidents. pic.twitter.com/xLaJ8GXqrN
— ANI (@ANI)