नवादा जेल ब्रेककांड के मुख्य आरोपी अशोक महतो की पेशी:शेखपुरा में कोर्ट में दिया बयान, JDU एमएलए को बम बलास्ट में उड़ाने की कोशिश की थी

शेखपुरा2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अशोक महतो को जेल में ले जाते हुए कर्मी। - Dainik Bhaskar
अशोक महतो को जेल में ले जाते हुए कर्मी।

शेखपुरा में जदयू के तत्कालीन शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी के पैतृक गांव मुरारपुर के पास बम विस्फोट कर जान से मारने की कोशिश की गई थी। मंगलवार को चर्चित नवादा जेल ब्रेक कांड के मुख्य आरोपी अशोक महतो उर्फ साधु जी का बयान कोर्ट में कलमबद्ध कराया गया।

.

इस मामले में एक अन्य अभियुक्त अभिजित कुमार उर्फ सोनू का भी बयान कलमबद्ध किया गया। अशोक महतो फिलहाल नवादा के जेल ब्रेक कांड के मामले में भी भागलपुर विशेष केंद्रीय कारा में बंद है।

दोनों ने इस मामले में अपनी संलिप्ता को से इनकार करते हुए खुद को निर्दोष बताया।
दोनों ने इस मामले में अपनी संलिप्ता को से इनकार करते हुए खुद को निर्दोष बताया।

अपर लोक अभियोजक रामचरित्र प्रसाद ने बताया कि अशोक महतो को सांसद और विधायक मामलों के विशेष न्यायालय एडीजे तृतीय मधु अग्रवाल के सामने कड़ी सुरक्षा में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों अभियुक्त से बारी बारी इस मामले में गवाहों द्वारा लगाये गए आरोपों के बारे में पूछा। दोनों ने इस मामले में अपनी संलिप्ता को से इनकार करते हुए खुद को निर्दोष बताया। बाद में क़ानूनी औपचारिकता पूरी करते हुए अशोक महतो को कैदी वैन से कड़ी सुरक्षा के बीच सेंट्रल जेल भागलपुर भेज दिया।

अशोक महतो को अपनी सफाई में गवाही प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाएगा।
अशोक महतो को अपनी सफाई में गवाही प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाएगा।

अपर लोक अभियोजक के बताया कि अब इस मामले में अशोक महतो को अपनी सफाई में गवाही प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाएगा। इसके पहले अशोक महतो के यहां कोर्ट में पेशी की खबर के बाद न्यायालय परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय पुलिस द्वारा न्यायालय में अतिरिक्त बल लगाकर भीड़ को नियंत्रित करना पड़ा। न्यायालय परिसर से बड़ी संख्या में लोगों को खदेड़ कर बाहर भी कर दिया गया। बड़ी संख्या में लोग अशोक महतो को देखने के लिए न्यायालय परिसर के बाहर घंटों जमा रहे।

जदयू विधायक को जान से मारने की कोशिश का भी आरोप है।
जदयू विधायक को जान से मारने की कोशिश का भी आरोप है।

बता दें कि जदयू विधायक को वाहन सहित बम ब्लास्ट कर उड़ाने को लेकर उनके पैतृक गांव कोरमा थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव के बगल में टाटी नदी किनारे सड़क पर केन बम गाड़ रखा था। विस्फोट में एमएलए बाल बाल बच गए थे। जबकि उनकी कार बुरी तरह नष्ट हो गई थी।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Local News

Today Weather Update

Our Group Site Links